Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रणबीर कपूर की फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज तारीख बदली

हालांकि अब खबर है कि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। पहले 'लव एंड वॉर' को ईद 2026 पर रिलीज करने की योजना थी, जब सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी उसी दिन सिनेमाघरों में उतरने वाली थी। यह मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर दो दिग्गजों की भयंकर भिड़ंत बनने वाला था, मगर अब यह टकराव टल गया है।

31 Oct 2025

रणबीर कपूर की फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज तारीख बदली

रणबीर कपूर आने वाले महीनों में कई बड़ी फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। एक ओर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ ने पहले से ही सुर्खियाँ बटोरी हुई हैं, वहीं संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर भी फैंस में जबरदस्त उत्साह है। रणबीर के साथ इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

हालांकि अब खबर है कि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। पहले 'लव एंड वॉर' को ईद 2026 पर रिलीज करने की योजना थी, जब सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी उसी दिन सिनेमाघरों में उतरने वाली थी। यह मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर दो दिग्गजों की भयंकर भिड़ंत बनने वाला था, मगर अब यह टकराव टल गया है।

भंसाली की फिल्म में हुई देरी

सूत्रों के मुताबिक, 'लव एंड वॉर' की शूटिंग अभी पूरी नहीं हो पाई है। फिल्म की लगभग 75 दिनों की शूटिंग शेष है। संजय लीला भंसाली अपने बारीकी और भव्यता के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में वह कोई समझौता नहीं करना चाहते। इसी कारण उन्होंने रणबीर, आलिया और विक्की से 2026 की गर्मियों तक की तारीखें मांगी हैं, ताकि फिल्म को अपनी परफेक्शन के साथ पूरा किया जा सके। इस देरी के चलते रणबीर कपूर ने यश के रास्ते से हटने का फैसला किया है। अब ईद पर सिर्फ यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज होगी, जिस पर जोरों से काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसे कन्नड़ और इंग्लिश दोनों भाषाओं में शूट किया गया है।

'लव एंड वॉर' की नई तारीख जून में संभावित

रिपोर्ट्स की मानें तो 'लव एंड वॉर' की नई रिलीज डेट जून 2026 की शुरुआत में तय की जा सकती है। हालांकि इस पर आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही संजय लीला भंसाली इस पर बड़ा ऐलान करेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रणबीर कपूर की फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज तारीख बदली
हालांकि अब खबर है कि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। पहले 'लव एंड वॉर' को ईद 2026 पर रिलीज करने की योजना थी, जब सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News